Friday, September 4, 2026

ऊधमसिंहनगर के संदीप की ब्राजील में मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।ब्राजील में ऊधमसिंहनगर के एक युवक की मौत कई खबर समाने आयी है। मृतक के परिजनों ने केंद्रीयरक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट से शव भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है।

ब्राजील में उधम सिंह नगर के ढोलपुर गांव के सहज दीफशव भारत लाये जाने की गुहार के बाद तत्काल विदेश मंत्रालय से संपर्क कर कार्रवाई करने की प्रयास शुरू किए हैं।

भट्ट ने बताया कि उधम सिंह नगर के गांव ढोलपुर पोस्ट खानपुर जिला उधम सिंह नगर निवासी संदीप पुत्र जसवीर सिंह ब्राजील की शिपिंग कंपनी एमटीएम प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत थे। जिनका निधन हो गया, जिसके बाद परिजनों द्वारा सहज दीप के शव को भारत लाए जाने को लेकर गुहार लगाई गई है। जिस पर उनके द्वारा तत्काल विदेश मंत्रालय को संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई गई। जिस पर ब्राजील में भारतीय दूतावास से संपर्क कर संबंधित कंपनी से भी वार्ता की गई है श्री भट्ट ने कहा कि जल्द से जल्द सहज दीप का शव उनके परिजनों को प्राप्त हो इसके लिए ब्राजील स्थित भारतीय एंबेसी ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिया है, श्री भट्ट ने कहा कि जल्द सहजदीप के शव को भारत लाए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.