Friday, September 4, 2026

उप कारागार में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी:  उप कारागार हल्द्वानी में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक कैदी का नाम इस्लामुद्दीन था, जो दुष्कर्म के आरोप में बंद था. जेल में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत कैसे हुई ये अभी साफ नहीं हुआ है. जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगी।

हल्द्वानी उप कारागार में बंद उधमसिंह नगर के बाजपुर निवासी 37 वर्षीय इस्लामुद्दीन पुत्र असगर की एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि इस्लामुद्दीन पिछले छह महीने से जेल में था. उस पर दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर आरोप थे, जिनकी कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।

सीसीटीवी फुटेज में वह अपनी बैरक में आराम से बैठा और लोगों से बातचीत करता दिखाई दे रहा है. शाम करीब 4 बजे उसने तकलीफ होने की बात कहते हुए चिकित्सकीय जांच की बात कही.इसके बाद उसे एसटीएच भेजा गया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैदी की मौत के बाद परिजनों को सूचना दी गई और शव को मोर्चरी भेज दिया गया. परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगी. वहीं घटना के बाद मृतक के घर में मातम छाया हुआ है.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.