Friday, September 4, 2026

उधम सिंह नगर पुलिस का नशे के विरुद्ध एक और बड़ा प्रहार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड के सभी जनपदों को थाना स्तर पर ANTE(एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स) के गठन करने के निर्देश दिये गये थे,

जिस क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रम्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। नशे के विरुद्ध चलाए गए इस अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय व क्षेत्राधिकारी बाजपुर महोदय के निर्देशन में थानाध्यक्ष केलाखेड़ा के निकट पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा कल दिनांक 12/11/22 को चैकिंग के दौरान करबला मोड़ केलाखेड़ा के पास से अभि अमित नागपल पुत्र केवल कृष्ण निवासी वार्ड नम्बर 09 पंजाबी कॉलोनी गदरपुर को मय मो० सा० के 2 किग्रा 78 ग्राम चरस व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया अभि० अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसने पूछताछ मे विगत काफी समय से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चरस बेचने की बात कबूली है। बरामदगी के आधार पर थाना केलाखेड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध FIR NO-161/2022 U/S 8/20/60NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभि0 के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.