Friday, September 4, 2026

उद्योगपति पीडी अग्रवाल की भतीजी ने आईएएस में पायी 38वीं रैंक

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर।

मेहनत की दम पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह उक्ति उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर की कल्याणी व्यू कालोनी में रहने वाली 25 वर्षीया वरुणा अग्रवाल ने साबित कर दी है। शुक्रवार को घोषित सिविल सर्विसेज के परिणाम में वरुणा ने ऑल इंडिया स्तर पर 38वीं रैंक हासिल की है। वरुणा ने यह रैंक को हासिल करने का श्रेय अपने परिजनों सहित मन की इच्छा और स्मार्ट वर्क को दिया है। उल्लेखनीय है कि वरुणा बारह साल तक प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे नगर के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी पीडी अग्रवाल की भतीजी हैं।

“अमृत विचार” से वार्ता में वरुणा ने बताया कि उनके पिता सुबोध अग्रवाल और भाई राहुल अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उनकी माता साधना अग्रवाल गृहिणी हैं। बचपन से उन्हें पढ़ने का शौक रहा है। आरंभिक शिक्षा शहर के जेसीज पब्लिक स्कूल से प्राप्त करने वाली वरुणा कहती हैं कि उनके दादा बनवारी लाल अग्रवाल ने सबसे पहले उन्हें आईएएस बनने के लिए प्रोत्साहित किया। साल 2018-19 में सिम्बायोसिस इंस्टिट्यूट पुणे से कानून की डिग्री लेने के बाद वह यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली से कोचिंग प्राप्त करने लगी। इस मुकाम को हासिल करने के लिए वह दो साल से लगातार मेहनत कर रही थी।

वरुणा ने बताया कि वह हर दिन आठ से दस घंटे पढ़ाई करती रही। परीक्षा के दिनों में 12 घंटे पढ़ाई की है। सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए कोई भी पूरी तैयार नहीं कर पाता है इसलिए योजना के साथ पढ़ाई करनी होती है। परीक्षा की तैयार में स्मार्ट वर्क सबसे जरूरी होता है जिसके लिए उन्होंने जमकर अभ्यास किया।

वरुणा का कहना है कि उन्हें पढ़ना अच्छा लगता है। वह चाहती हैं कि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में काम करने को मिले। वह सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने का बेहतर काम कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त समाज के विपन्न वर्ग व कमजोर तबके के बच्चों के लिए भी वह बेहतर काम करना चाहती हैं। उन्होंने हर उस व्यक्ति का आभार जताया जो उनकी सफलता की इस यात्रा में उनका सहायक बना।

वरुणा की सफलता पर शहर भर में खुशी का माहौल है। उनके पिता सुबोध अग्रवाल और ताऊ पीडी अग्रवाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं जेसीज पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक सुरजीत सिंह ग्रोवर व उप प्राचार्य सुधांशु पन्त ने भी अपने स्कूल की इस पूर्व छात्रा के आईएएस में चयन पर हर्ष जताया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.