Saturday, September 5, 2026

उद्यमियों-किसानों के साथ जनता को मिलेगी बड़ी राहत,अघोषित बिजली कटौती बंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर ऊर्जा निगम के सर्किल में औद्योगिक क्षेत्रों, व्यापारियों और जनता को अब अघोषित बिजली कटौती से राहत मिल गई है। इसकी वजह ऊर्जा निगम को रोजाना 80 लाख यूनिट बिजली मिलना है। बिना कटौती बिजली सप्लाई से उद्योगों के समक्ष आ रहा बड़ा संकट खत्म हो गया है। इससे पहले चार लाख यूनिट कम बिजली मिलने से कटौती की जा रही थी।

उद्यमियों-किसानों के साथ जनता को मिलेगी बड़ी राहत,अघोषित बिजली कटौती बंद

जनपद ऊधम सिंह नगर में लोगों को बीते कुछ समय से भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था। इसके खिलाफ गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के साथ ही जसपुर विधायक आदेश चौहान भी मुखर हो गए थे। रुद्रपुर सर्किल में आने वाले रुद्रपुर, सितारगंज, किच्छा, खटीमा और गदरपुर के शहरी क्षेत्रों में दो से तीन घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच से आठ घंटे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही थी। इतना ही नहीं ऊर्जा निगम को बिजली का अतिरिक्त चार्ज देने वाली कंपनियों को भी कटौती झेलनी पड़ रही थी। इससे सिडकुल की कंपनियों में होने वाले उत्पादन पर प्रभाव पड़ रहा था। कटौती से किसान भी परेशान थे। बिजली नहीं आने से खेतों में लगाए गए पंपिंग सेटों में डीजल की खपत भी अधिक हो रही थी। बिजली कटौती के पीछे बड़ी वजह उत्पादन कम होना है लेकिन अब निगम की ओर से बिजली खरीद करने के बाद लोगों को अघोषित कटौती से मुक्ति मिल गई है।

उद्यमियों-किसानों के साथ जनता को मिलेगी बड़ी राहत,अघोषित बिजली कटौती बंद

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.