Saturday, September 5, 2026

उत्तर प्रदेश के बदलाव से देशभर में आयेगा बदलाव

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी। उत्तर प्रदेश।लोकसभा सांसद और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि वोट उत्तर प्रदेश में पड़ेगा और बदलाव देश भर में आएगा। राहुल गांधी ने लोगों से शांति और प्रगति के लिए वोट देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नई सरकार बनेगी तो नया भविष्य बनेगा। बता दें कि आज उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 59 सीटों पर मतदान हो रहा है । इससे पूर्व कांग्रेस को 2017 में 59 में से महज़ एक सीट पर ही जीत मिली पाई थी।

2022 का चुनाव भी कांग्रेस के लिए आसान नहीं है. यूपी की कमान पूरी तरह से राहुल गांधी की बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखी है और लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ आगे बढ़ रही है। ये देखने वाली बात है कि कांग्रेस इस बार कैसा प्रदर्शन करती है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.