Saturday, September 5, 2026

उत्तराखण्ड स्टेट ओप्थलमोलोजिकल सोसायटी ने 19वाँ वार्षिक सेमीनार का किया आयोजन, डा० अशोक गर्ग को किया गया सम्मानित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड स्टेट ओप्थलमोलोजिकल सोसायटी की तरफ से 19वाँ वार्षिक सेमीनार दिनांक 27-29 अक्टूबर 2023 को रामनगर में आयोजित किया गया।

उत्तराखण्ड स्टेट ओप्थलमोलोजिकल सोसायटी ने 19वाँ वार्षिक सेमीनार का किया आयोजन, डा० अशोक गर्ग को किया गया सम्मानित

इस नेत्र रोग विशेषज्ञ सेमीनार में उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर सहित देश के विभिन्न शहरों से करीब 500 आई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने भाग लिया। सेमीनार में नेत्र रोगों एवं उनके उपचार एवं आधुनिक सर्जिकल उपचार पद्दत्ति एवं नेत्र रोगों से सम्बन्धित नया आधुनिक ईलाज एवं बेहतर उपचार पर चर्चा हुई। शुक्रवार दिनांक 27.10.2023 को पूरे भारत के 6 अलग-अलग केंद्रो पर मरीजों पर हो रही सर्जरी (Live Surgery) को रामनगर में सेमीनार समिति की तरफ से YouTube Live के माध्यम से पूरे भारत में प्रर्दशित किया गया और उस पर चर्चा की गई। इसमें करीब 20-25 सर्जरी का सीधा प्रसारण किया गया। जिससे पूरे भारत में आँखों से संबन्धित रोगों से विशेषज्ञों द्वारा इस्तेमाल की गई नई सर्जिकल विधि का बाकी सभी डॉक्टर को जानने एवं सीखने का मौका मिला। सेमीनार के दौरान दिनांक 27.10.2023 से 29.10.2023 को करीब 200 से अधिक आँखों के सभी रागों से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा एवं जानकारी दी गई इससे डॉक्टर मरीजों का बेहतर ईलाज कर सकेंगें। इस सम्मेलन का शुभारंभ 28 अक्टूबर को भारत का सबसे बड़ा आँखो का अस्पताल LVPEI ( एल. वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट) के पूर्व निदेशक डा० जी. एन. राव द्वारा किया गया। इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष प्रो० संजीव कुमार मित्तल, सचिव डा० सतांशु माथुर एवं इस सेमीनार के अध्यक्ष डा० मंयक पांगती, आयोजन सचिव डॉ० अशोक गर्ग, वैज्ञानिक समिति के अध्यक्ष डा० सौरव लूथरा, लाइव सर्जरी एवं पुरस्कार समिति अध्यक्ष डा० गौरव लूथरा का विशेष योगदान रहा। इस सभी सेमीनार को अति उत्तम तरीके से कराने के लिये एवं बेहतर आयोजन के लिये डॉक्टर कालोनी, रूद्रपुर स्थित हॉस्पिटल श्री राम आई केयर एण्ड नर्सिंग होम के निदेशक डा० अशोक गर्ग को उत्साह पूर्ण स्वागत (Standing Ovation) देते हुए President Appreciation Award से सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.