Friday, September 4, 2026

उत्तराखण्ड मजहबी सिख महासभा का कांग्रेस को समर्थन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवम पूर्व जिलाध्यक्ष हरभजन सिंह विर्क के प्रयासों से आज जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह एवम कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज के समक्ष उत्तराखण्ड मजहबी सिख महासभा के अध्यक्ष अमरीक सिंह भुल्लर, सचिव धर्म सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह के नेतृत्व में संगठन के सैकड़ो लोगो ने बसपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगो का प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पाण्डे सिंह,कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज, हिमांशु गावा, हरभजन सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं नर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर दीपिका पाण्डे सिंह ने कहा कि पूरे देश मे भाजपा से जनता का मोह भंग हो गया है। उत्तराखण्ड समेत पांच राज्यो में हो रहे चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि आज जनता के पास सुनहरा मौका है कि वे भाजपा के खिलाफ वोट की चोट करके महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और महिलाओं पर अत्याचार को पराजित करें। लोगों के पास अवसर है कि वे भाजपा को भी हराएं और महंगाई को भी हराएं. किसानों के पास मौका है कि वे लखीमपुर खीरी में टायरों के नीचे कुचलने वालों और ऐसे लोगों को मंत्री बनाकर बैठाने वाली भाजपा को सजा दें। युवाओं के पास मौका है, भाजपा पर वोट की चोट करिए और बेरोजगारी को हराइए। महिलाओं के पास स्वर्णिम मौका है कि भाजपा को हराकर अत्याचार और महंगाई से निजात पाएं। दलित और पिछड़ों के पास मौका है, भाजपा को हराइए और अत्याचार एवं अधिकारों पर कुठाराघात से मुििक्त पाइए। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा जाति धर्म के नाम पर लोगो को बांट रही है। लेकिन महंगाई और बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं हो रही है इसलिए हम कहते हैं कि भाजपा को हराइए, महंगाई से निजात पाइये। उन्होंने कहा कि डायन महंगाई भाजपा सरकार में जमाई बन गई है। लोग गरीब से गरीब होते जा रहे है। प्रदेश सहप्रभारी ने कहा कि उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार अब अंतिम सांसे गिन रही है। 14 फरवरी को प्रदेश की जनता भाजपा का तख्ता पलट करने के लिए कांग्रेस के पक्ष में रिकार्ड मतदान करेगी।

इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि उधम सिंह नगर की सभी सीटों पर इस बार जनता इतिहास रचेगी और सभी सीटों पर कांग्रेस का परचम लहरायेगा। उन्होंने कहा कि आज महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। गावा ने कहा उत्तराखण्ड मजहबी सिख महासभा के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में मजबूती मिलेगी। महासभा से हजारों लोग पूरे प्रदेश में जुड़े हुए हैं।

इस दौरान पार्टी में शामिल होने वालों में त्तराखण्ड मजहबी सिख महासभा के अध्यक्ष अमरीक सिंह भुल्लर, सचिव धर्म सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह के अलावा जोगा सिंह, कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह, हरदेव सिंह, जसपाल सिंह, डिम्पल सिंह, लाभ सिंह, पिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, जीत सिंह, मेजर सिंह, काबुल सिंह, अनुज सिंह, मलकीत सिंह, पुत्तन लाल, सुखविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह, हरप्रीत सिंह,अमरीक सिंह, सरवन सिंह, धनवंत सिंह, कर्म सिंह, जरनैल सिंह,राजेन्द्र सिंह, सतनाम सिंह, रोहित, ललिता, मीरा, राधा रानी, सोनिया,पूनम देवी, रविन्द्र, संदीप, सतपाल सिंह, धर्म सिंह, हरविंदर सिंह, गंगा सिंह, हरवंश सिंह, रूबेल सिंह, साहब सिंह, अजत सिंह, सूरज सिंह, हरजीत सिंह आदि समेत जिले भर के तमाम लोग शामिल थे। कार्यक्रम मे प्रदेश महामंत्री संदीप चीमा, कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा, जिला महामंत्री पुरूषोत्तम अरोरा,पवन वर्मा, मदन खन्ना, जिला सचिव नंद किशोर गंगवार, विजेन्द्र कोली समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.