Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में भड़की आग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। राज्य में पिछले 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आगे की घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

वन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बीते 24 घंटे में गढ़वाल में सात, कुमाऊं में 45 और दो वन्यजीव क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आईं। इनसे 75.18 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुए हैं। वन विभाग आग बुझाने के प्रयासों में जुटा है। प्रदेश में 1 नवंबर 2023 से अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें 656.55 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।

गढ़वाल में 211, कुमाऊं में 287 और वन्यजीव क्षेत्रों में अब तक 46 वनाग्नि की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.