Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड सरकार ने वन ऑफिसर को किया सस्पेंड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  उत्तराखंड सरकार ने फिर बड़े क्लास वन ऑफिसर पर गाज गिराई है। क्लास वन अफसर पीके धारीवाल को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि धारीवाल मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नाम लेकर विभाग को गुमराह कर रहे थे। 3 महीने ज्वाइन नहीं करने पर भी अपने ही हस्ताक्षर से उन्होंने 3 महीने की सैलरी निकाल ली थी।

 

हरिद्वार आईटीआई में नहीं ज्वाइन करने और सीएम और मंत्री को गुमराह करने पर सरकार की ओर से यह बड़ी कार्रवाई की गई है। कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उनको निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.