Saturday, September 5, 2026

एकल अभियान के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी माधवेन्द्र सिंह ने खेल ज्योति को प्रज्वलित कर खिलाड़ी को सौंप यात्रा को किया रवाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान में 30, 31 अक्टूबर 2023 को होने वाले उत्तराखंड सम्भाग स्तरीय खेलकूद समारोह के निमित्त *खेल ज्योति यात्रा* का आयोजन गल्ला मंडी रूद्रपुर से मुख्य बाजार,भगत सिंह चौक, अग्रसेन चौक होते हुए मनो सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रूद्रपुर में सम्पन्न किया गया, जिसको एकल अभियान के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी आदरणीय माधवेन्द्र सिंह जी एवं एस एसपी ऊधम सिंह नगर डाक्टर मंजू नाथ टीशी , मनोज कत्याल जी ने सम्बोधित करते हुए खेल ज्योति को प्रज्वलित कर खिलाड़ी को सौंप यात्रा को रवाना किया, जिसमें उत्तराखंड प्रदेश के खिलाड़ियों ने सहभागिता की, इस यात्रा एवं खेल कूद का मुख्य उद्देश्य भारत के सुदुरवर्ती गांव के अन्तिम छोर में रहने वाले बालक – बालिका के अन्दर खेल के प्रति जागरूक एवं अवसर प्रदान कर उनको निखारने का प्रयास चल रहा है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भारत भुषण चुघ ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी दो दिवसीय खेलकूद पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर, स्नेहपाल सिंह केन्द्रीय सह मंत्री विहिप, कार्यक्रम सह संयोजक विनय बत्रा, सर्व व्यवस्था प्रमुख बल्देव छाबड़ा,अंजुल त्यागी कोषाध्यक्ष, शैली बंसल सम्भाग उपाध्यक्ष, कुशल अग्रवाल ज्योति यात्रा संयोजक, भाष्कर दास, राकेश सिंह यातायात व्यवस्था, दिनेश कपूर, रोहतास बत्रा, दिनेश भारद्वाज, अमरनाथ जोशी, अरविन्द कन्नौजिया, कुलवीर सिंह, विनोद फोगाट जी, झम्मन लाल शर्मा जी, पूजा शर्मा, फाल्गुनी सरकार, पुजा महर , अजीत सिंह, प्रमोद सिंह,संजीत पटेल, विराट आर्या, सन्नी पुन्यानी, राजेन्द्र महराज, आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.