Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड समेत 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए गए

Share

Advertisement

चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए पहला नोटिफिकेशन जारी करने से पहले आज बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का आदेश दिया गया है।

6 गृह सचिव हटाए गए

चुनाव आयोग ने गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का निर्देश जारी किया है।

लोकसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एक बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने छह राज्यों गुजरात उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस डीजीपी को भी हटाने के आदेश दिए।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.