Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड राज्य बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव बने रुद्रपुर के सीके जोशी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रुद्रपुर के सीके जोशी को देहरादून में उत्तराखंड राज्य बॉक्सिंग एसोसिएशन के चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन देहरादून के जौलीग्रांट स्थित पद्मिनी होटल में आयोजित किया गया।संयुक्त सचिव पद पर चुने जाने पाने जोशी ने हर्ष व्यक्त किया साथ ही उनके करीबियों ने भी उनको बधाई दी।

जोशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वो इस पद का जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे और राज्य में युवा प्रतिभाओं को आगे ले जाने का भरसक प्रयास करेंगे। बता दे कि उत्तराखंड पुलिस से सेवा निवृत्त सीके जोशी विगत कई वर्षों से बॉक्सिंग कोच के तौर पर क्षेत्र में काम कर रहे है। जोशी के संयुक्त सचिव बनने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी हर्ष व्यक्त किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय बॉक्सिंग संघ के महासचिव हेमन्तो कालीता तथा स्पाइस जेट एयरवेज के मालिक व भारतीय बॉक्सिंग संघ तथा उत्तराखंड के अध्यक्ष अजय सिंह भी मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.