Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड राज्य के इन जिलों में बहुत भारी बारिश का संभावना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून । आईएमडी ने अभी-अभी मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश के आसार बताये हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश / बिजली चमकने के साथ तूफान / तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है।

तीन जिलों के लिए रेड, चार में ऑरेंज और तीन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़, भूस्खलन, भू-कटाव और भू-धंसाव जैसे हालात पैदा होने की आशंका जाहिर की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक 25 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। यहां पर रेड अलर्ट रखा गया है। पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी में भारी बारिश और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि नदी नालों और गधेरों से दूरी बनाए रखें साथ ही भूस्खलन की संभावना के मद्देनज़र पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचने की हिदायत दी गयी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.