Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड में क्रैश होने से बचा हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बची बीजेपी के दिग्गजों की ‘जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार होते-होते बचा। हेलीकाप्टर में दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी सवार थे।

पायलट ने सूझबूझ के साथ हेलीकॉप्टर पर नियंत्रण पाया और सही समय देखकर सुरक्षित उड़ान भरी। गुरुवार को दुष्यंत कुमार गौतम और महेंद्र भट्ट ने लोकसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के लिए हल्द्वानी विधानसभा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शिरकत की, बैठक के बाद उन्होंने कई कांग्रेस के नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई, इसके बाद उन्होंने हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के एफटीआई हेलीपैड से बाजपुर के लिए उड़ान भरी, लेकिन तभी पायलट हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो बैठा। हेलीकॉप्टर जमीन से 5 फीट की ऊंचाई पर डगमगाया और फिर जमीन पर उतर गया। बताया जा रहा है कि टेक ऑफ करते हुए हेलीकॉप्टर पेड़ के टहनी से टकराया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.