Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के 13 नए संक्रमित मिले

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। 13 नए संक्रमित मिले, केंद्र सरकार ने दिए कोविड जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देशदेश के कई राज्यों में संक्रमण बढ़ने पर केंद्र सरकार ने राज्यों को कोविड जांच, निगरानी बढ़ाने के साथ ही अस्पतालों में संक्रमित मरीज के उपचार के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और ऊधमसिंहनगर जिले में 13 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

वर्तमान में कुल 26 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 241 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।देहरादून जिले में नौ, नैनीताल व पौड़ी जिले में एक-एक और ऊधमसिंहनगर में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। आठ संक्रमित ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश भर में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 26 है। इसमें देहरादून जिले में 13, हरिद्वार में 6, नैनीताल व पौड़ी में एक-एक, ऊधमसिंह नगर में तीन और उत्तरकाशी जिले में दो सक्रिय मामले हैं।

केंद्र सरकार ने दिए कोविड जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

देश के कई राज्यों में संक्रमण बढ़ने पर केंद्र सरकार ने राज्यों को कोविड जांच, निगरानी बढ़ाने के साथ ही अस्पतालों में संक्रमित मरीज के उपचार के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। 10 व 11 अप्रैल को प्रदेश में कोविड रोकथाम के लिए अस्पतालों की तैयारियों परखने को माॅक ड्रिल किया जाएगा।

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम व उपचार के लिए सभी राज्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कोविड सैंपल जांच, निगरानी और उपचार की रणनीति पर काम करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रदेश में कोई संक्रमण की स्थिति और तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.