Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड में आज और कल का मौसम पूर्वानुमान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज मिला- जुला बना हुआ है। पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल व सर्द हवाओं के बीच गुनगुनी धूप खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में हवाएं न चलने से धुंध छाई हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक आज और कल प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 11 नवंबर सोमवार और 12 नवंबर मंगलवार को सभी 13 जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में सुबह के समय आंशिक बादल और कोहरा छाया रहेगा जबकि दिन में धूप खिलने की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में धुंध का प्रकोप बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले सप्ताह से मौसम बदलाव के बीच हवाएं चलने से धुंध से निजात मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार-पांच दिन मौसम में कोई खास परिवर्तन के संभावना नहीं है। उन्होंने बताया नवंबर तीसरे सप्ताह से मौसम में बदलाव के प्रबल आसार हैं जिसके बाद सर्द हवाएं चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.