भोंपूराम खबरी,रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 प्रदेश में 21 फरवरी से शुरू होंगी और 11 मार्च को समाप्त होगी, जिसको लेकर शनिवार को बोर्ड सभागार में निदेशक के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई है।
बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया इस बार प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराने के निर्णय लिया गया है,परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा प्रदेश के1245 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि इन परीक्षा केंद्रों में 165 संवेदनशील तथा 5 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं, वहीं एकल केंद्र 49 मिश्रित केंद्र 1196 बनाए गए हैं। सचिव ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में 113688 तथा इंटरमीडिएट में 109699 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि हाई स्कूल में संस्थागत छात्र 114420 व व्यक्तिगत छात्र 2268 है तो वही इंटरमीडिएट में संस्थागत छात्र 105298 व व्यक्तिगत छात्र 4401 है।
उन्होंने बताया जनपद टिहरी गढ़वाल में सबसे अधिक केंद्र 135 तथा जनपद चंपावत में सबसे कम केंद्र 42 बनाए गए हैं । इस वर्ष मुख्य संकलन केंद्र 13 व उप संकलन केंद्र 26 तथा मूल्यांकन केंद्र 29, मिश्रित केंद्र 25, हाई स्कूल एकल केंद्र 3, इंटर एकल केंद्र 1 बनाए गए हैं। हाई स्कूल इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक संपन्न कराई जाएगी। यह परीक्षा मध्य एकल पाली में प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक यह परीक्षा संपादित की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे.परीक्षाएं नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराना बोर्ड की प्राथमिकता रहेगी।




