Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड पुलिस ने 10 वर्षों से लापता हुए वृद्ध को परिवार से मिलाकर किया उनके सुपुर्द

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। थाणे (मुंबई) से पिछले 10 वर्षों से गुमशुदा व्यक्ति, ऋषिकेश पुलिस एवं स्पेशल ब्रांच ऋषिकेश द्वारा सकुशल बरामद कर किया परिजनों को सुपूर्द किया।

उत्तराखंड में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का जो बड़ा कदम उठाया था उसके परिणाम सुखद भी मिल रहे हैं ऐसा ही एक मामला यहां तब देखने को मिला जब 10 वर्षों से लापता एक व्यक्ति उत्तराखंड पुलिस के हाथ आया जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति को सकुशल के परिजनों को सुपुर्द किया 10 साल बाद अपने बीच भाई को पाकर पीड़ित परिवार जनों ने ऋषिकेश पुलिस एवं स्पेशल ब्रांच ऋषिकेश की संयुक्त टीम का आभार जताया। उत्तराखंड पुलिस के संयुक्त सत्यापन के दौरान एक व्यक्ति का सत्यापन करते हुए जानकारी प्राप्त हुई कि

लाल चंद गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रज्जू गुप्ता निवासी ग्राम भुजाढी (मड़ाई ) थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उत्तर प्रदेश (जाति- तेली, ओबीसी) वर्तमान पता जहां पर इसका परिवार रहता है मकान नंबर 13, अभिषेक चाल, कार्तिक विला के बगल में खारीगांव थाना कलवा जनपद थाने मुंबई 400605, यह व्यक्ति फुल्की चाट का काम मुंबई में करता था। 2013 से मुंबई से ही गायब हो गया और घर नहीं लौटा। जिसकी पत्नी, दो बेटी व एक बेटा के साथ मकान नंबर 13, अभिषेक चाल, कार्तिक विला के बगल में खारीगांव थाना कलवा जनपद थाने मुंबई 400605 रहती हैं।

लाल चंद गुप्ता अपने गांव लगभग 13 साल से नहीं आया है। लाल चंद गुप्ता के विषय में दिनांक 26 फरवरी 2013 को थाणे (मुम्बई) में गुमशुदगी भी दर्ज की गई है।

जिसपर ऋषिकेश पुलिस एवं स्पेशल ब्रांच ऋषिकेश की टीम द्वारा मुंबई पुलिस से संपर्क कर उसके परिजनों से संपर्क किया गया।और गुमशुदा लालचंद के विषय में आवश्यक जानकारी हासिल की गई। जानकारी से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त लालचंद ऋषिकेश के मिलन बैंड वालो के यहां कार्य करता था मगर कुछ दिन पहले अचानक कही चला गया है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा इसको ढूंढा गया।

उपरोक्त गुमशुदा कोर्ट पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 8 अप्रैल 2023 को त्रिवेणी घाट परिसर में घूमते हुए सकुशल बरामद कर ऋषिकेश उपस्थित आए इनके भाई हरीश चंद्र राजू गुप्ता के सकुशल सुपुर्द किया गया है।

10 वर्षों बाद अपने भाई को सकुशल पाकर हरिश्चंद्र राजू गुप्ता के द्वारा भावविभोर होकर उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.