Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड घूमने आया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिल्ली से दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने आया एक युवक बुधवार को ऋषिकेश में निम बीच के पास गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम युवक को खोजने में जुटी हुई है। एसडीआरएफ ने बताया कि आज थाना मुनि की रेती द्वारा सूचना दी गई कि निम बीच, अलोहा होटल के पास एक युवक नहाते समय गंगा के तेज प्रवाह की चपेट में आने से बह गया है। सूचना पर मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में एक टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उन्होंने बताया कि उक्त युवक कनिष्क राणा, (21), निवासी, विजय विहार, फेस 2, रोहिणी, दिल्ली, अपने दो दोस्तों वंश गौड़ और हिमांशु लकड़ा के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए हुए थे। जिनमें से कनिष्क राणा निम बीच पांडू पत्थर के पास नहाते समय गंगा जी के तेज बहाव में बहकर डूब गया। समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम, ढालवाला व जल पुलिस मौके पर तलाश व बचाव अभियान चला रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.