Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड के सितारगंज में सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सितारगंज के अमरिया चौराहे पर उत्तराखंड का सबसे ऊंचा 208 फीट ऊंचा तिरंगा सितारगंज विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने फहराया। साथ ही सितारगंज के अमरिया चौराहे का नाम तिरंगा चौराहा रखा। वही तिरंगा फहराने के दौरान राष्ट्रगान गया साथ ही काफी भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

मिली जानकारी के मुताबिक सितारगंज के अमरिया चौराहे पर फहराये गए तिरंगे की ऊचाई 208 बताई जा रही है। वहीं तिरंगे को लगाने में लगभग 38 लाख रुपए का खर्च आया है।वही सितारगंज से पहले रुद्रपुर में फहराया गया था लेकिन अब सितारगंज में उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया है। वही तिरंगा फहराने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया तिरंगा फहराने के दौरान काफी भारी संख्या में आतिशबाजी की गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.