Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरे से अभी निजात नहीं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। प्रदेश के मैदानी इलाकों में अभी कोहरा पीछा छोड़ने वाला नहीं है। पहाड़ों में बारिश नहीं होना इसकी एक बड़ी वजह बताया जा रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ों में 26 तारीख के बाद बारिश और बर्फबारी हो सकती है एवं 28 जनवरी को बर्फबारी की पूरी संभावना है। उधर बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही प्रदेश के मैदानी हिस्सों में कोहरा छाया रहा।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज बृहस्पतिवार को भी कोहरा छाया रहेगा। सुबह-शाम के साथ ही रात को कोहरा छाने से गलन वाली ठंड पड़ेगी। जनवरी में अब तक ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो दिन छोड़ विंटर बारिश नहीं हुई। जिसके चलते मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले अधिक ठंड पड़ रही है ।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 25 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। 28 जनवरी के बाद मौसम में बदलवा होने से बारिश की संभावना है। बारिश होने के बाद ही सूखी और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.