Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड में यहां महसूस हुए भूकंप के झटके

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से डोल उठी। इस बाद उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिले की यमुना घाटी में बड़कोट से लेकर पुरोला और यमुनोत्री तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि अब तक नुकसान की कोई खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया। हालांकि इससे पहले भी उत्तरकाशी में भूकंप आते रहे हैं।उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए ये करीब शाम 4:52 पर उत्तरकाशी में 4.1 मेग्नीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किए गए यह जमीन से 10 किलोमीटर नीचे भूकंप का सेंटर बताया जा रहा है भूकंप के झटको से लोगों में दहशत का माहौल जरूर बन गया है लेकिन फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.