Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड। बदरीनाथ धाम, पिथौरागढ़ व बागेश्वर समेत हिमालय की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम में दो इंच तक बर्फ जमी है। इससे ठंडक बढ़ गई। हिमपात से बदरीनाथ धाम में कड़के की ठंड पड़ रही है।पहाड़ आज सुबह बर्फ की सफेद चादर में लिपटे नजर आए। बदरीनाथ धाम का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। चमोली जिले में सुबह से ही मौसम खराब था। धाम में ऊंची चोटियों पर ताजी बर्फ जम गई है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई, तो निचले हिस्से यमुना घाटी में बूंदाबांदी हुयी। पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली है। बुधवार तड़के कोहरा छा गया और इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। रुड़की शहर में भी अचानक आए कोहरे से शहरवासी भी हैरान रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन से आसमान में बादल छाए हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि एक-दो दिन में बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी

मंगलवार शाम को भी अचानक आसमान में काली घटाएं छा गईं। करीब एक घंटे बाद मौसम फिर से साफ हो गया।कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने बता कि जिस प्रकार से मौसम में बदलाव आ रहा है, उससे चकराता जैसे ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बारिश व तापमान गिरने की संभावना है। इसी क्रम में पछवादून व कम ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भी अगले दो दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.