Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड के इन दो जिलों में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच बदलाव जारी है, पर्वतीय जनपदों में पाला और मैदानी इलाकों में धुंध के साथ अब कोहरा छाने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटे घना कोहरा छाया रहेगा जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, नैनीताल सहित अन्य मैदानी इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा वहीं पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया मैदानी क्षेत्रों में धुंध के बाद अब कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना है, जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने इस दौरान विशेष रूप से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.