Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। राज्य मे हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, राज्य मे कई सड़कें और पुल भी भारी बारिश की चपेट में आ गये हैं कई सड़कें भी बंद चल रही हैं।

वहीं राज्य मौसम केंद्र ने मौसम पूर्वानुमानः-राज्य के नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंह नगर तथा अल्मोडा जनपदों के अधिकांश स्थानों में, बागेश्वर, पिथौरागढ़ तथा देहरादून जनपदों के अनेक स्थानों में तथा शेष जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षों / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

चेतावनीः राज्य के चम्पावत जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर तथा नैनीताल उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी व गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

राज्य के बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव दौर होने की संभावना है। राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग तथा अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र दौर की संभावना है।

वहीं राज्य की राजधानी देहरादून मे मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार के एक से दो दौर होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.