भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड की सेपक टकरा टीम को खेल निदेशालय देहरादून और उधम सिंह नगर खेल कार्यालय के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर समाप्ति के उपरांत 37 वे राष्ट्रीय खेलो, गोवा मैं प्रतिभाग करने के लिए रवाना किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेश दुर्गापाल नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री भारत भूषण चुग प्रदेश डिसेबल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं श्री जे बी सिंह सोसाइटी के सदस्य श्री मुकेश वशिष्ठ ने राष्ट्रीय खेलो में प्रतिभाग करने वाले समस्त खिलाड़ियो को शुभकामनाएं दी । मुख्य अतिथि नरेश दुर्गापाल जी ने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जो खिलाडी पदक लेकर लौटेंगे उनका स्वागत समारोह उनके द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारत भूषण चुग ने खिलाड़ियों के लिए अनेकों घोषणा की उक्त अवसर पर उत्तराखंड टीम के सदस्य लोकेश शाह, गौरव बिनवाल, मंगल सिंह नेगी ,आशीष बिष्ट, तेजस्वी कुमार ,जतिन बसेरा आए उनके प्रशिक्षक अंकुश रौतेला, कुमारी प्रगति दुमका ,दिव्या गोस्वामी, गौरव जोशी उपस्थित थे सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष आर पी शर्मा ने बताया कि टीम लगातार तीन महीने से अभ्यास कर रही है और उन्होंने आशा व्यक्त की उत्तराखंड निश्चय ही 37 वे राष्ट्रीय खेल में पदक हासिल करके वापस लौटेंगी। उक्त अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ नागेंद्र शर्मा ,सुभाष अरोड़ा, राजेश कुमार,पंकज जोशी , लोकेश पांडेय सहित अनेक खेल संगठनों के लोगों ने उत्तराखंड टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।




