Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने फिर जीता गोल्ड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देश ही नहीं विदेशों तक हर क्षेत्र में पहाड़ की बेटियों ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड की बेटी मानसी का तो क्या ही कहना। चमोली की रहने वाली मानसी नेगी ने एक बार फिर गोल्ड पर अपना कब्जा जमाया है, और अपनी धाक कायम रखी है। तमिलनाडु में अयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीता।

जिसके बाद पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने एक बार फिर से परचम लहराया है। इससे पहले भी मानसी कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। चमोली के मजोठी गांव की बेटी मानसी नेगी ने तो जैसे गोल्ड के अलावा दूसरा मेडल नहीं लाने की कसम खाई है। इससे पहले मानसी ने नेशनल लेबल पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अब तमिलनाडु में अयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीतकर देवभूमि को फिर पहचान दिलाई है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.