Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड की बेटी ने 8 घंटे 51 मिनट में नाप दी 100 किमी की दूरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। 30 जुलाई 2023 को बैंगलोर में आयोजित 100 किमी एशिया ओशिनिया चैम्पियनशिप 2023 में मेजर शशि मेहता ने भाग लेकर राज्य का नाम रोशन किया है। शशि ने 1100 किमी की दौड़ 8 घंटे 51 मिनट में पूरी की और 16 महिला प्रतिभागियों में छठे स्थान पर रहीं। यह भारतीय धरती पर किसी भारतीय महिला द्वारा अब तक की दूसरी सर्वश्रेष्ठ 100k टाइमिंग है।

पान सिंह मेहता और इंद्रा मेहता की बेटी मेजर शशि ने कस्तूरी न्यूज़ से कहा, यह मेरी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग भी है। मैंने पहले केवल एक बार, यानी 2022 में, 100 किमी की दौड़ लगाई है। और तब इसमें 10 घंटे 29 मिनट लगे थे। इस वर्ष एक बड़ा सुधार हुआ, जो मेरे कोच श्रवण कुमार की उत्कृष्ट कोचिंग और सलाह का परिणाम है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.