Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड की जूनियर बालिका वर्ग की टीम हुई लखनऊ के लिए रवाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मंगलवार को 44वीं जूनियर बालिका वर्ग की राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखण्ड प्रदेश की टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई। उत्तराखण्ड ओलम्पिक संघ के महासचिव एवं उत्तराखण्ड हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ डीकेसिंह और जिला क्रीड़ाधिकारी ऊधम सिंह नगर   रशिका सिद्धकी ने किट देकर ट्रेन के द्वारा खिलाड़ियों को  रवाना किया।  राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की  चयनित टीम में योगिता बिष्ट, मोनिका बाला, रूबी मंडल, अंजलि कश्यप, तनुजा मेहता, सिया राठौर, वंदना भंडारी, विनीता, शिवानी, अंजुम अंसारी, अशिका रावत, शिवानी गौतम, मनीषा, साक्षी ध्यानी, रिशिता गुप्ता एवं शर्लीन कौर शामिल हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष  कौशल किशोर सिंह, स्टेडियम रुद्रपुर के एथलेटिक्स कोच रघुवीर विर्क, चयनित टीम की कोच राशि सिंह एवं टीम मैनेजर नीतू जोशी समेत समस्त चयनित खिलाड़ी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.