Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड: किच्छा के प्रसिद्ध व्यापारी की वैवाहिक वर्षगांठ के दिन सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा में सड़क दुर्घटना में स्कूटी से दुकान जा रहे वरिष्ठ व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई। नगर के वरिष्ठ व्यापारी एवं जूही कलेक्शन शोरूम के स्वामी रवि नागपाल का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद बसंत गार्डन कॉलोनी स्थित उनके निवास पर रवि नागपाल का पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

इससे पूर्व महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने मेडिसिटी अस्पताल में नेत्रदान का कार्य संपन्न किया। मृत्यु उपरांत भी रवि नागपाल नेत्रदान कर अमर हो गए। अचानक हुई दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर मार्ग स्थित बसंत गार्डन कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय रवि नागपाल पुत्र रोशनलाल रोज की तरह आज सुबह अपनी स्कूटी से मुख्य बाजार स्थित प्रतिष्ठान जूही कलेक्शन पर आ रहे थे।इसी दौरान आदित्य चौक के निकट डाक पार्सल कंटेनर ट्रक की चपेट में आकर रवि नागपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने रवि नागपाल के शव को कब्जे में ले कर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की सूचना पर महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नेत्रदान केंद्र में नेत्रदान का कार्य संपन्न किया गया। बताया जा रहा है कि आज ही वरिष्ठ व्यापारी रवि नागपाल की 39वीं वैवाहिक वर्षगांठ थी और वर्षगांठ को मनाने के लिए परिजन काफी उत्साहित थे लेकिन अचानक हुई घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। नगर के बाईपास स्थित सत्यपथ धाम पर आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ सहित सैकड़ो गणमान्य लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। वरिष्ठ व्यापारी के निधन की सूचना के बाद उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.