भोंपूराम खबरी,देहरादून। शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर दुर्गम से दुर्गम एवं सुगम से दुर्गम क्षेत्र में 19 प्रधानाध्यापकों के तबादले किए गए हैं। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।आदेश में कहा गया कि प्रधानाध्यापकों को तबादला आदेश जारी होने के बाद एक सप्ताह के भीतर स्थानांतरित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

आदेश के मुताबिक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहेड़ा टिहरी गढ़वाल के प्रधानाध्यापक किशोर कुमार डोबरियाल का तबादला राउमावि बिंद्रातोक द्वारीखाल पौड़ी किया गया है।राउमावि धापला नैनीताल के राजेंद्र कुमार द्विवेदी का राउमावि देवलचौड़ नैनीताल, राउमावि सुरंग नैनीताल के अखिलेश कुमार सिंह का राउमावि प्रेमपुर लोसज्ञानी नैनीताल, सिमारमजकोट बागेश्वर के आनंद नाथ ओझा का भंगा ऊधमसिंह नगर, तलाड अल्मोड़ा के महेंद्र सिंहडसीला का विण पिथौरागढ़, तिलधार खाल पौड़ी गढ़वाल के राम खेलावन वर्मा का रामपुरकला देहरादून तबादला किया गया है।




