भोंपूराम खबरी। उड़ान एक नयी दिशा की और संस्था 24 नवम्बर, 2022 को सिटी क्लब में अपना प्रथम सार्वजनिक कार्यक्रम “The First Fly.. a fun filled fiesta” करने जा रही है| संस्था की चेयरपर्सन ज्योति गोयल ने बताया की कार्यक्रम का उठ्घाटन एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी. सी और SDM प्रत्युष सिंह जी जी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के वरिष्ठ अथिथि मेयर रामपाल सिंह जी और अग्रवाल समाज के वरिष्ठ श्री गजानंद बंसल जी होंगे। संस्था की सेक्रेटरी आस्था अग्रवाल जी ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए कहाँ की इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए दो प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है। पहली प्रतियोगिता “FIRELESS COOKING COMPETITION” है जिसमें बच्चे बिना आग के पकवान बनायेंगे। दूसरी प्रतियोगिता एक डांस competition है। इसके अलावा मेले में pottery, फ्री टैटू, मैजिक शो, स्टैंड अप कॉमेडी, रेसिन आर्ट, और छोटे बच्चों के लिए फ्री playzone भी है। मेले में अनेकों गेम्स के स्टाल्स के साथ साथ खाने पीने और शॉपिंग के लिए भी स्टाल्स है। संस्था की प्रेसिडेंट पायल अग्रवाल ने बताया की इस मेले से होने वाली सारी कमाई वह लोग उस स्कूल को और अच्छा करने के लिए इस्तेमाल करेंगे। संस्था की कोषाध्यक्ष रिचा मित्तल ने बताया कि उनकी संस्था “उड़ान.. एक नयी दिशा की ओर” इस स्कूल के साथ पिछले ७ महीनों से काम कर रही है। स्कूल में वक़्त वक़्त पे अलग अलग कार्यक्रम् करती रहती है जैसे की Pad डिस्ट्रीब्यूशन, डेंटल चेकअप कैम्प आदि।
इस संस्था के मेंबर्स प्रिया गर्ग (vice- president), अकांक्षा मित्तल, दीपाली मिश्रा, कंचन अग्रवाल, कविता बंसल, लवी गर्ग, नीतू गोयल, प्रियंका अग्रवाल, श्वेता गोयल, सिल्की अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, शोभी गर्ग, स्वाति गुप्ता, सोनल बंसल, युक्ति अग्रवाल आप सभी से निवेदन करती हैं की आप सब इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उनका सहयोग करें।




