भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। “उड़ान” एक नई दिशा की ओर संस्था ने प्रथम वर्ष पूरे होने पर मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का भव्य आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा ने किया।

शिविर में पहुँचे लोगो ने हड्डी रोग विशेषज्ञ, ब्रेस्ट कैंसर रोग विशेषज्ञ के साथ परामर्श व ब्रेस्ट कैंसर की जाँच एवं जनरल फिजिशियन द्वारा जाँच कराई व शिविर में रैंडम ब्लड सुगर, रक्तचाप और बोन मिनरल डेंसिटी की भी जाँच फ्री की गई।
इस अवसर पर उड़ान संस्था की अध्यक्ष पायल अग्रवाल ने बताया कि संस्था के द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से एक दिवसीय शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया है और आगे भी संस्था ऐसे ही समाज हित के कार्य करती रहेगी।
इस मौके पर उड़ान संस्था की टीम ज्योति गोयल, पायल अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, रिचा मित्तल, प्रिया गर्ग, अकांक्षा मित्तल, दीपाली शर्मा, कंचन अग्रवाल, कविता बंसल, नीतू गोयल, सरिता अग्रवाल, शोभी गर्ग, सिल्की मित्तल, सोनल बंसल, स्वाति गुप्ता, युक्ति गोयल मौजूद रहे व वही मैक्स हॉस्पिटल से डॉक्टर हिना अफ़सर (ब्रेस्ट ऑंकॉलॉजी), डॉक्टर दानिश (हड्डी रोग), डॉक्टर आयुष (फ़िज़िशन) मौजूद रहे।




