Friday, September 4, 2026

ई-टेंडरिंग में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ शिकायत

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी ,रुद्रपुर। मुरादाबाद निवासी एक पिता-पुत्र पर उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम के भंडार गृहों की ई-टेंडरिंग में बाधा उत्पन्न करने व कमेटी के सदस्यों को धमकाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती पत्र दिया गया है। निगम के भंडार गृहों के रखरखाव को गठित कमेटी के सदस्यों ने  पिता-पुत्र के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

रुद्रपुर थानाध्यक्ष को सौंपे शिकायती पत्र में कमेटी सदस्यों अमरेन्द्र प्रताप सिंह, बबीता रावत व मुकेश बावरा ने कहा है कि निगम के विभिन्न भंडार गृहों के लिए ई-टेंडरिंग का कार्य प्रधान कार्यालय पर गठित कमेटी द्वारा गोपनीय कक्ष में किया जा रहा था। आरोप है कि उत्तर प्रदेश निवासी अरुण कोहली और उनके पुत्र वरुण कोहली ने वहां पहुंचकर अध्यक्ष और सदस्यों से अपनी बिड पास कराने के लिए जबरन कोशिश की। साथ ही दस्तावेजों को फाड़ कर सरकारी कामकाजों में बाधा डाली गई। मौके पर पहुंचे निगम ठेकेदार नंदा बल्लभ और नरेश बब्बर ने  मामले को शांत कराया। कमेटी सदस्यों ने आरोप लगाया कि कार्य में बाधा उत्पन्न करने और उन्हें धमकाने वाले पिता-पुत्र द्वय के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.