Friday, September 4, 2026

ईरान का इजराइल पर हमला:एअर इंडिया ने इजराइल जाने वाली फ्लाइट्स रद्द की; ईरान बोला- पलटवार किया तो और बड़ा हमला करेंगे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ईरान की सेना ने शनिवार देर रात 3 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) इजराइल पर करीब 300 ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया है। इजराइली सेना ने इस हमले की जानकारी दी। अमेरिकी सेना ने कुछ ड्रोन मार गिराए। वहीं, इजराइल के आयरन डोम ने ईरान की तरफ से दागी गईं मिसाइलों को रोका।

जनकारी के मुताबिक, इजराइल के नेवातिम एयरफोर्स बेस को कुछ नुकसान पहुंचा है। हमले की वजह से मची भगदड़ में 12 लोग घायल हो गए। इजराइली चैनल 12 ने बताया कि ईरान ने ड्रोन हमला किया है। कुछ ड्रोन्स को सीरिया और जॉर्डन में भी मार गिराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने इजराइल पर इस हमले को ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस’ नाम दिया। दरअसल, 1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी एम्बेसी के पास एयरस्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के दो टॉप आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोग मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने बदला लेने के लिए इजराइल पर अटैक करने की धमकी दी थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.