Friday, September 4, 2026

ईंट के भट्टे की दीवार गिरी, श्रमिकों के पांच शव बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में हरिद्वार जनपद के रूड़की में मंगलवार को एक ईंट भट्ठे में दीवार गिरने से वहां काम कर रहे कई श्रमिक दब गए और अब तक पांच शव बरामद किये गये हैं जबकि तीन अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह रुड़की क्षेत्र के लहबोली गांव में एक ईंट भट्टे में पकाने के लिए श्रमिक चिमनी में ईंट भरने का काम कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक से दीवार भरभराकर गिर गई और पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.