भोंपूराम खबरी। शासन द्वारा जनहित में श्री मुख्तार मोहसिन, आई०पी०एस० पुलिस महानिरीक्षक, निदेशक, यातायात को वर्तमान पदभार के साथ-साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड का अतिरिक्त पदभार सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है।

मुख्तार मोहसिन से अपेक्षा की जाती है कि कृपया अतिरिक्त पदभार अविलम्ब ग्रहण . करते हुए, उसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।




