Friday, September 4, 2026

इस हत्याकांड मामले के गवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सीमांत खटीमा क्षेत्र के सुरई वन रेंज में स्थित भारामल बाबा हत्याकांड के चश्मदीद गवाह सेवादार नन्हे बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से हुई मौत। बीती 5 जनवरी को भारामल बाबा मंदिर के महंत श्री हरिगिरि महाराज एवं उनके सेवादार रूप सिंह की हत्या के समय आश्रम में मौजूद और हमलावारों के हमले से बाल बाल बचे उस हत्याकांड के गवाह सेवादार नन्हे बाबा की बीती रात खटीमा स्थित निर्माण बाबा आश्रम कुटिया के पीछे बहाने वाले नाले में डूबने मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच पुलिस के द्वारा सेवादार नन्हे बाबा के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय भेजा गया। जहां दो चिकित्सकों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के अनुसार सेवादार नन्हे की मृत्यु का कारण डूबना बताया जा रहा है। वही पुलिस के द्वारा भी घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है ज्ञात हो कि बीते रोज ही भारामल बाबा हत्याकांड के 20 दिन बीत जाने के उपरांत भी मामले का खुलासा ना हो पाने के चलते डीआईजी योगेंद्र रावत ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया था और मामले की जांच में जुटे अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा किए जाने के लिए निर्देशित भी किया था। ऐसे में हत्याकांड के चश्मदीद सेवादार नन्हे की मौत ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। वही एक महीने के भीतर क्षेत्र में हुई तीन हत्याओं से दहशत का माहौल है। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने भी इन हत्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है। उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम के द्वारा इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा। वही मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सेवादार नन्हे की बॉडी को रिकवर करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.