Friday, September 4, 2026

इस मामले में भाजपा नेता मोहित कक्कड़ समेत दो को उम्रकैद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मोहित कक्कड़ समेत दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। पुलिस अभिरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामला वर्ष 2004 का है। गल्ला मंडी, रुद्रपुर के रहने वाले तेल मिल मालिक के बेटे तरुण बिंदल की छोई रोड पर बाजपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनसे लाखों रुपए भी लूट लिया गया था।

इस मामले में कच्ची खमरिया, किच्छा निवासी भाजपा नेता मोहित कक्कड़, उसी के नामाराशि विंध्यवासिनी गली में ऊन की दुकान चलाने वाले मोहित कक्कड़ और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नाबालिग को अदालत ने निर्दोष मानते हुए रिहा कर दिया था जबकि दोनों आरोपी मोहित कक्कड़ पर कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। इस मामले में आज एडीजी प्रथम सुशील तोमर की अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस दौरान कोर्ट परिसर में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.