Friday, September 4, 2026

इस बार नवरात्रि में एक ही दिन रखा जाएगा अष्टमी और नवमी का व्रत, क्या नवमी और दशहरा एक ही दिन पड़ेगा?

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक रहेगा। इस बार पंचमी तिथि 2 दिनों तक रहेगी। यानी 7 और 8 अक्टूबर को पंचमी तिथि रहेगी।

दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर की रहेगी और 12 अक्टूबर को नवमी रहेगी। इसी दिन दशहरा और विजयादशमी का महापर्व भी मनाया जाएगा। हालांकि कुछ पंचांग के अनुसार नवमी 11 अक्टूबर को रहेगी जिसका पारण 12 अक्टूबर को होगा।

शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि का प्रारंभ और अंत कब रहेगा?

नवमी तिथि प्रारम्भ- 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:06 बजे।
नवमी तिथि समाप्त- 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:58 बजे।
उदयातिथि के अनुसार 12 अक्टूबर को रहेगी नवमी। कुछ लोग 11 को भी मनाएंगे। 12 अक्टूबर को नवमी व्रत का पारण रहेगा, इसी दिन दशहरा भी रहेगा।

शारदीय नवरात्रि की 11 अक्टूबर 2024 पूजा के शुभ मुहूर्त:

संधि पूजा: दोपहर 11:42 से दोपहर 12:30 के बीच। महानवमी भी इसी दिन।

सुबह की पूजा: प्रात: 04:41 से 06:20 के बीच।

दोपहर की पूजा अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:44 से 12:31 के बीच।

शाम की पूजा: शाम 05:55 से 07:10 के बीच।

रात्रि की पूजा: अमृत काल में 11:05 से 12:40 के बीच।

इस बार नवरात्रि में एक ही दिन रखा जाएगा अष्टमी और नवमी का व्रत, क्या नवमी और दशहरा एक ही दिन पड़ेगा?

शारदीय नवरात्रि की 12 अक्टूबर 2024 की पूजा के शुभ मुहूर्त:

सुबह की पूजा: प्रात: 05:06 से 06:20 के बीच।

दोपहर की पूजा अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:45 से 12:32 के बीच।

शाम की पूजा: शाम 05:54 से 07:09 के बीच।

रात्रि की पूजा: अमृत काल में 06:28 से 08:15 के बीच।

माता सिद्धिदात्री देवी : माता दुर्गा के 9 स्वरूपों में नौवें दिन नवमी की देवी है माता सिद्धिदात्री। नवरात्रि के नौवें दिन देवी सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। इसके बाद उनकी पौराणिक कथा या कहानी पढ़ी या सुनी जाती है।

या देवी सर्वभू‍तेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.