Saturday, September 5, 2026

इस नवरात्रि उधम सिंह नगर पुलिस मना रही है नारी शक्ति उत्सव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजु नाथ टी सी ने टाटा मोटर्स पंतनगर परिसर में *नारीशक्ति उत्सव (नवरात्र उत्सव )* में महिला कर्मचारियों को दी पुलिस एप की जानकारी।

इस नवरात्रि उधम सिंह नगर पुलिस मना रही है नारी शक्ति उत्सव

आज  टाटा मोटर्स पंतनगर परिसर के एडमिन हॉल में *नारीशक्ति उत्सव (नवरात्र उत्सव )* में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टी सी के द्वारा टाटा मोटर्स के कर्मचारियों व मैंनेजमेंट को *साइबर सुरक्षा व नशे के दुष्प्रभाव* संबंधी जानकारी देकर संबोधित किया गया ।इस संबोधन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजु नाथ टी सी महोदय द्वारा कर्मचारियों / अधिकारियों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब व अन्य जानकारी भी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर्मचारियों को कैरियर काउंसलिंग के बारे में जानकारी दी गई l

इस संबोधन के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर श्रीमति अनुषा बडोला, टाटा मोटर्स पंतनगर के प्लांट हेड श्रीनाथ एन शर्मा, जीएम एच आर व अन्य मैनेजमेंट के अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.