Saturday, September 5, 2026

इस दिन से होगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अब वंदे भारत की तर्ज पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा जिसको लेकर रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी है सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही इन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा अब भारतीय रेलवे को नया रंग-रूप और रफ्तार देने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब अमृत भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के पहले एक साथ दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को देश को समर्पित करेंगे. केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत ट्रेन रैक का निरीक्षण किया. अश्विनी वैष्णव ने अमृत भारत ट्रेनों में इस्तेमाल की गई आधुनिक और उन्नत तकनीक की सराहना की. उन्होंने बताया कि अमृत भारत ट्रेन पुश-पुल तकनीक पर आधारित है. नए भारत की यह ट्रेन बनकर तैयार हो चुकी है. पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन यूपी के अयोध्या से बिहार के दरभंगा तक और दूसरी बेंगलुरु से मालदा के बीच चलेगी. इस दिन पीएम मोदी 5 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

अश्विनी वैष्णव कहते हैं कि अमृत भारत ट्रेन में पुश-पुल टेक्नोलॉजी है. इसमें एक इंजन आगे खींचता है और दूसरा पीछे से धक्का देता है. इसलिए ट्रेन जल्दी स्पीड पकड़ लेती है. इससे रूट पर आने वाले मोड़, ब्रिज और स्टेशन में काफी समय बचता है. इस ट्रेन में आपको झटके कम महसूस होंगे और गाड़ी स्टेबल रहेगी. ट्रेन के टॉयलेट की डिजाईन के चलते पानी भी कम इस्तेमाल होता है. यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से फर्राटा भरेगी. इनका किराया सामान्य ट्रेनों से लगभग 10 फीसदी ही ज्यादा होगा.

उन्होंने बताया कि वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस में दुनिया की दो सबसे खास टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है. मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत दोनों ही टेक्नोलॉजी भारत में बनी हैं. रेल मंत्री ने बताया कि पहली दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नॉन एयर कंडीशनर हैं. इनमें पैसेंजर्स के लिए लगेज वाली बर्थ में भी कुशन लगा है. हर सीट पर चार्जिंग प्वाइंट्स और एक खास रैंप डिजाइन की गई है, जिसकी मदद से व्हीलचेयर को आसानी से कोच में प्रवेश करवाया जा सकता है।।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.