Friday, September 4, 2026

इस तारीख को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गंगोत्री धाम के कपाट आने वाली 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व और अभिजीत मुहूर्त पर सुबह 11:45 पर विधि विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे. बता दे कि हर साल नवरात्रि के पहले दिन गंगोत्री मंदिर समिति और रावल तीर्थ पुरोहित गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय करते हैं. आज यानी शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यह तिथि तय की गई है।

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि 14 नवंबर को मां गंगा की उत्सव डोली रवाना होगी. जो रात्रि प्रवास के लिए भैरव घाटी स्थित देवी मंदिर पहुंचेगी. जहां मां गंगा विश्राम करेगी इसके अगले दिन यानी 15 नवंबर को भैया दूज पर मां गंगा की उत्सव डोली 6 महीने बाद अपने मायके मुखबा यानी मुखीमठ पहुंचेगी जहां पर ग्रामीण मां गंगा का स्वागत एक बेटी की तरह करेंगे।

गंगोत्री यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। बता दे कि पिछले साल 11 लाख श्रद्धालु ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन किए थे जबकि इस साल अभी तक श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख के पार पहुंच चुकी है अभी यात्रा करीब 30 दिन और चलेगी ऐसे में नया रिकॉर्ड बनाना तय है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.