Friday, September 4, 2026

इस जिले में 20 सालों से तैनात पूर्ति निरीक्षकों का हुआ तबादला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उधम सिंह नगर जनपद की खास तौर पर बात करें तो जो भी अधिकारी या फिर कर्मचारी इस जिले में तैनाती पता है वह जाने का नाम नहीं लेता कई विभाग ऐसा है जहां सालों साल से कर्मचारी अपनी जड़े जमाए बैठे हैं।

जिले में तैनात पूर्ति निरीक्षक अनीता तिवारी का 22 साल बाद तबादला बागेश्वर जनपद किया गया और पूर्ति निरीक्षक हरीश चन्द्र का जिले से तबादला चंपावत किया गया। बीते दिनों की बात की जाए तो लगातार अनीता तिवारी समेत अन्य इंस्पेक्टर्स पर आरोप लगा कि वह कुछ माफिया के साथ सांठ-गांठ का आरोप भी लगा था। जिसका संज्ञान लेते हुए विभाग ने कार्यवाही की ओर फिलहाल दोनों ही पूर्ति निरीक्षकों का तबादला उधम सिंह नगर जिले से अन्य जनपदों में कर दिया। सूत्र बताते हैं कि अभी और भी पूर्ति निरीक्षकों के तबादले होने बाकी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.