Friday, September 4, 2026

इस जिले में सात माह में 228 हादसे, 144 लोगों की गई जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिले में हर साल सड़क हादसों में बड़ी संख्या में लोग जान गंवा रहे हैं। सरकारी अमले की तमाम कोशिशें के बाद भी दुर्घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है।

इस साल जनवरी से जुलाई तक हुए 228 हादसों में 144 लोग जान गंवा चुके हैं। आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2022 में 419 हादसों में 259 लोग और वर्ष 2023 में 425 हादसों में 301 लोगों की मौत हुई थी साल हुए हादसों में अब तक 151 लोग गंभीर रूप
से घायल हैं। ओवरस्पीड हादसों की सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आ रही है। वर्ष 2022 में ओवरस्पीड के कारण 396, साल 2023 में 390 और साल 2024 में अब तक 207 हादसे हो चुके हैं।

इसके अलावा इस साल नौ हादसे गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से हुए हैं। इसके अलावा दोपहिया वाहनों में हेलमेट नहीं पहनने की वजह से भी लोगों की जान गई है या फिर वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

21 अगस्त को हुए हादसे में गंवाई थी चार लोगों ने जान रुद्रपुर। अगस्त सड़क हादसों से अछूता नहीं रहा है। 21 अगस्त को नैनीताल हाईवे के हृदयविदारक हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी। अनियंत्रित कार ने हाईवे पर गर्भवती महिला और परिजनों को अस्पताल से घर ले जा रहे ई-रिक्शा को रौंद दिया था। डीएम ने मामले में एडीएम को मजिस्ट्रेटी जांच सौंपी थी। इधर बृहस्पतिवार को सिडकुल में ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.