भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड वन विभाग से आज की बड़ी खबर है कि देहरादून वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी के पद पर तैनात नीतीश मणि त्रिपाठी को संयुक्त निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिन की तैनाती के निर्देश जारी हो गए हैं गौरतलब है कि नीतीश मणि त्रिपाठी इससे पूर्व नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी रहे जहां अवैध खनन में अंकुश लगाकर सर्वाधिक राजस्व वसूलने में वह अब्बल अफसर साबित हुए इसके साथ ही उनके लैंसडौन वन प्रभाग में रहते हुए भी उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पूर्व सम्मानित किया गया ।





