Friday, September 4, 2026

इस आईएएस को मिला मुख्य सचिव का जिम्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। प्रदेश में मुख्य सचिव का जिम्मा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरके सुधांशु को सौंपा गया है।

दरअसल,मुख्य सचिव एसएस संधू अपने बेटे की शादी के कारण वह छुट्टी पर चल रहे। साथ ही अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और आनंद वर्धन भी छुट्टी पर होने के कारण सबसे सीनियर अधिकारी आर के सुधांशु को यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई है।

इस आईएएस को मिला मुख्य सचिव का जिम्मा

फिलहाल आईएएस अधिकारी आरके सुधांशु को चार्ज मिलने के साथ ही एक बार फिर मुख्य सचिव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्यूंकि मुख्य सचिव एसएस संधू का कार्यकाल फिलहाल जनवरी 2024 में समाप्त होने वाला है।

वैसे तो उनका रिटायरमेंट 31 जुलाई को होना था, लेकिन संधू को 6 महीने का सेवा विस्तार दे दिया गया था।

मुख्य सचिव की जिम्मेदारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है ऐसा माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसएस संधू को एक और सेवा विस्तार दिया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.