Friday, September 4, 2026

इस्लामिक कट्टरपंथ देश के लिए घिनौना एवं खतरनाक : मिगलानी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भाजपा के किच्छा नगर मण्डल प्रभारी एवं पूर्व पार्षद ललित मिगलानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री करने और इस्लामिक कट्टरपंथी के घिनौने एवं खतरनाक लव जिहाद को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

मीडिया को जारी बयान में भाजपा नेता मिगलानी ने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ वो भयावह सच्चाई है जिसे हर नागरिक को देखना चाहिए और स्वयं विचार करना चाहिए, केरल जैसा शिक्षा एवं आर्थिक रूप से संपन्न जैसे प्रदेश में ऐसी परिस्थितियां हैं बाकी प्रदेशों में क्या स्थिति होगी इसका आकलन किया जा सकता है। आज वो सच्चाई फिल्म के माध्यम से बाहर आई है, वास्तव में यह सिर्फ केरल में नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में हो रहा है। इस्लामिक कट्टरपंथी पूरी साजिश के तहत इस्लामिक आतंकवाद फैला रहे हैं। द केरल स्टोरी फिल्म लव जिहाद,धर्मांतरण के रूप में नए आतंकवाद के षडयंत्र को उजागर करती है और घिनोने चेहरे को सामने लाती है।

जो बेटिया लव जिहाद के जाल में उलझ जाती है उनकी कैसे बर्बादी होती है यह फिल्म बताती है। आतंकवाद के नई डिज़ाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है। यह फिल्म हमे जागरूक करती है। इस्लामिक कट्टपंथी लवजिहाद में भोली भाली लड़कियों को फंसाकर पहले उनको इस्लाम धर्म के प्रति रुचि पैदा करके और उनको अपने धर्म के प्रति बगावती बनाकर परिवार से अलग करते हैं और फिर उनका किनौनी मानसिकता के रूप में भरपूर शारीरिक शोषण करके भोली भाली लड़कियों को गर्भवती करते हैं जिससे उन्हें परिवार एवं समाज से उपेक्षित कराया जाता है, जिससे वह अपने को अकेला महसूस करते हुए उन पर आत्मनिर्भर हो जाएं फिर उनका इस्तेमाल पोर्न मूवी,वेश्यावृत्ति अंग तस्करी एवं आतंकवाद जैसी गतिविधियों में उनको धकेल कर इन जैसी घिनौनी साजिश के लिए किया जाता है। फिल्म देखकर पता चलता कि देश में किस तरह साजिश के तहत इस्लामिक कट्टरपंथ का जहर घोला जा रहा है। कट्टरपंथी बेटियों को जाल में फंसाकर न उसे व्यक्तिगत रूप से बल्कि उसके परिवार और समाज की भी आत्मा को मार रहे हैं।

मिगलानी ने कहा कि इस्लामिक कट्टरपंथ का कुरूप चेहरा मुगलों के शासन से से लेकर 1947 से लगातार ही देखने को मिलता आ रहा है जो आज भी ऐसी घिनौनी साजिशों के रूप में जारी है। केरल ही नहीं बल्कि आज पूरे देश में लव जिहाद के रूप में इस जहर को घोला जा रहा है। कट्टरपंथियों का यह कृत्य समाज की जड़ें हिला देने वाला जहर है। अब समय आ गया है कि ऐसी साजिशों के खिलाफ एकजुट होकर जवाब देने की जरूरत है। सबसे ज्यादा गरीब बस्तियों में इस साजिश को अंजाम दिया जा रहा है। इस साजिश के खिलाफ समाज को जागरूक होने की जरूरत है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.