Friday, September 4, 2026

इस्कॉन रुद्रपुर द्वारा संकीर्तन शोभायात्रा का हुआ आयोजन, सैंकड़ों श्रद्धालु हुए सम्मिलित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  इस्कॉन रुद्रपुर के द्वारा श्री श्री जगन्नाथ जी की कृपा से देसी स्कूल गंगापुर रोड चौराहे से लेकर दक्ष एनक्लेव मंदिर तक हरि नाम संकीर्तन शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कृष्ण भक्त नाचते गाते हुए चल रहे थे। ढोलक मजीरा की ध्वनि के बीच हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे की मधुर धुन एवं मधुर संकीर्तन से पूरा माहौल कृष्णमय हो गया। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवा थामे हुए विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी चल रहे थे। समाजसेवी सुशील गाबा, रोशन अरोरा गोपाल पटवारी ने क्षेत्र के गणमान्य समाजसेवियों के साथ शोभा यात्रा का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया, प्रभु की आरती उतारकर वंदन किया।

इस्कॉन रुद्रपुर द्वारा संकीर्तन शोभायात्रा का हुआ आयोजन, सैंकड़ों श्रद्धालु हुए सम्मिलित

इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे, समाजसेवी सुशील गाबा, मनोज छाबड़ा, गोपाल सिंह पटवाल, रोशन अरोड़ा, कुलदीप खुराना, विराट आर्य, अविनाश चौधरी, सोम मुंजाल, सतीश मुंजाल, रिपुदमन मिश्रा, रामअवतार राजपूत, बलजीत सिंह गिल, देव मेनन, राजेंद्र ग्रोवर, सुधा पटवाल, कुसुम गंगवार, रंजीता अनेजा, प्रभा रावत, सोनम मल्होत्रा, सरिता मुंजाल, सरोज मुंजाल, राकू सनातनी, आदि सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.